ड्रीम इलेवन : पेट्रोल पम्प कर्मचारी ड्रीम इलेवन पर बना करोड़पति।

तिलवाड़ा पेट्रोल पम्प कर्मचारी ड्रीम इलेवन पर बना करोड़पति।
रुद्रप्रयाग। शहीद भगवान सिंह रिफिलिंग पट्रोल पम्प कर्मचारी अनिल बिष्ट ग्राम पाली निवासी ड्रीम इलेवन खेल कर करोड़पति बन गया है।
बता दें कि अनिल अगस्त 2019 से लगातार ड्रीम इलेवन खेला करता है। बीते सोमवार को यूएई टी20 लीग में ड्रीम इलेवन में टीम बनाकर 744 अंक प्राप्त किए, जिसमें पहले स्थान पर रह कर करोड़पति बन गया है। अनिल सिंह के द्वारा अब तक 9846 कॉंटॅक्स 2212 मैच व 514 सीरिज खेलकर 3लाख पचास हजार की एंट्री फीस लगा कर गंवा भी चुका है । ड्रीम इलेवन की ऐसी लत लगी कि प्रति दिन दस से 12 टीम लगाया करता था। कई मौके भी आये पर सफलता नही मिली।
यूएई की टी20 लीग में ड्रीम इलेवन पर टीम बनाई और सफलता मिल गयी।जबकि इनके द्वारा इस टीम में परिपक्वता नही दिख रही थी फिर भी किस्मत ने साथ दिया और पांच साल बाद करोड़पति बनने का मौका मिला।



