उत्तराखंडगांवफटाफट ख़बरें

जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण ने दिव्यांगजनों को निःशुल्क पहुंचाया बेस अस्पताल, दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने में की सहायता 

रूद्रप्रयाग। जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण  अमित मैखंडी के द्वारा मानसिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को निःशुल्क श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जहां स्वास्थ्य परीक्षण के बाद दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई। जिससे इन व्यक्तियों को सरकार द्वारा प्रदत्त विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सके।

जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण अमित मैखंडी की इस पहल की क्षेत्रवासियों ने सराहना की है। इस पहल से जरूरत मंद परिवारों के लिए जो कि संसाधनों के अभाव में अपने परिजनों के उपचार एवं प्रमाण पत्र बनवाने में असमर्थ थे। इस पहल से उन्हें दिव्यांग प्रमाण पत्र प्राप्त होने से पेंशन, उपचार सुविधा, छात्रवृत्ति, रोजगार सहायता तथा अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!