उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

रूद्रप्रयाग : जनपद की सभी सड़कें दीपावली तक गड्ढा मुक्त बनाने के जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने के अभियान को सफल बनाने हेतु जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

स्थलीय निरीक्षण के लिए समिति गठित, तीन दिन में आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश

रूद्रप्रयाग। प्रदेश में मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड द्वारा सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के विशेष अभियान के क्रम में शासन द्वारा दीपावली तक प्रदेश की समस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस अभियान को जनपद में प्रभावी ढंग से संचालित करने हेतु जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग के निर्देशानुसार सड़क मार्गों के स्थलीय निरीक्षण के लिए समिति गठित की गई है।

समिति की अध्यक्षता जनपद के समस्त उपजिलाधिकारी करेंगे। समिति में संबंधित क्षेत्र के अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग, पीएमजीएसवाई तथा ग्रामीण निर्माण विभाग रुद्रप्रयाग सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।

समिति अपने-अपने क्षेत्रों की सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कर तीन दिवस के भीतर विस्तृत आख्या जिलाधिकारी को उपलब्ध कराएगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि यह अभियान शासन की शीर्ष प्राथमिकता में है और दीपावली से पूर्व जनपद की सभी सड़कों को गड्ढा मुक्त बनाने हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!