उत्तराखंडखेलफटाफट ख़बरें

युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में आयोजित जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ

रूद्रप्रयाग। अगस्त्यमुनि क्रीड़ा मैदान में आज से जनपद स्तरीय खेल महाकुंभ (खेल प्रतियोगिता) का  विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में  विभिन्न आयु वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में आयोजित प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग करते हुए विकास खंड प्रमुख मंदाकिनी (अगस्त्यमुनि) श्रीमती विजया देवी ने प्रतिभागियों से खेल भावना के तहत आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम करते हुए अपने लक्ष्य अभी से निर्धारित कर लें। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
विशिष्ठ अतिथि श्री भूपेंद्र भंडारी (विधायक प्रतिनिधि) ने कहा कि युवा वर्ग के लिए खेल में असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने युवाओं से आयोजित प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।
जिला युवा कल्याण व प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी शरत सिंह भंडारी ने उपस्थित मुख्य अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज आयोजित 800 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अंडर-19 बालक वर्ग में विकास खंड अगस्त्यमुनि के विनीत बिष्ट प्रथम स्थान पर रहे। विकास खंड जखोली के मुकुल दूसरे जबकि विकास खंड अगस्त्यमुनि के प्रीतम तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह अंडर-17 आयु वर्ग में विकास खंड जखोली के मोहित प्रथम, आयुष द्वितीय व विकास खंड ऊखीमठ के सूरज तृतीय स्थान पर रहे। उन्होंने बताया कि अंडर-14 आयु वर्ग में विकास खंड जखोली के पीयूष पहले व नितिन दूसरे जबकि विकास खंड अगस्त्यमुनि के शंकर तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बताया कि प्रतियोगिताएं 16 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम का संचालन गंगाराम सकलानी व किशन सिंह रावत ने संयुक्त रूप से किया।
इससे पूर्व कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पर अतिथियों स्वागत किया गया। साथ ही प्रतियोगिता के आरंभ से पूर्व उनके सम्मान में राजकीय बालिका इंटर काॅलेज अगस्त्यमुनि की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। वहीं चिल्ड्रन एकेडमी विद्यालय की छात्राओं द्वारा तारा लागो रे तारा लागो रे गीत पर जबकि राजकीय बालिका इंटर काॅलेज अगस्त्यमुनि की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक नृत्य पर शानदार प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर सांसद प्रतिनिधि श्रीनंद जमलोकी सहित प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी विमल कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अगस्त्यमुनि राधिका, ऊखीमठ मनोज बजरियाल सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!