उत्तराखंडखेलगांव

ग्राम रूद्रपुर में जनपद स्तरीय ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

उदघाटन मैच में कुनियाल स्पोर्ट्स क्लब कोणगड़ ने जय किशन स्पोर्ट्स क्लब खुमेरा को 5 विकेट से दी शिकस्त

गुप्तकाशी। जनपद रूद्रप्रयाग के केदार घाटी में रुद्रा स्पोर्ट्स क्लब रुद्रपुर द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का आज 10 दिसंबर से शुभारंभ हो गया है।
रुद्रा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट प्रतियोगिताओं के आयोजनों से युवाओं को मंच प्रदान होता है। यहीं से युवा जिले और प्रदेश तक पहुंच सकते हैं। वहीं आयोजन में पहुंचे कनिष्क प्रमुख ब्लॉक उखीमठ शैलेंद्र कोटवाल ने कहा कि खेल को खेल भावना की तरह खेलें, खेल में अनुशासन सबसे आवश्यक है, तभी आपकी योग्यता निखरती है। ग्राम प्रधान रूद्रपुर श्रीमती मंजू देवी ने कहा कि क्रिकेट आज प्रचलित खेल है, इसमें कई युवा अपना भविष्य बना रहे हैं, सभी युवा अपनी पूरी कुशलता के साथ खेल का प्रदर्शन करें। वहीं रुद्रा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष दीपनारायण शुक्ला ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया, उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों हेतु क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। मीडिया प्रभारी प्रदीप शुक्ला ने बताया कि यह प्रतियोगिता ग्रामीण तथा जनपद स्तरीय आयोजित की गई है। जिसमें विजेता टीम को 75 हजार रूपये व चल बैजन्ती ट्रॉफी पुरस्कार दिया जाएगा। जबकि उपविजेता को 35 हजार रूपये व चल बैजन्ती ट्रॉफी पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही कई अन्य आकर्षक पुरस्कार भी इस पूरे टूर्नामेंट में आयोजनकर्ताओं द्वारा दिए जाएंगे।
पहला दिन का मैच जय किशन स्पोर्ट्स क्लब खुमैरा और कुनियाल स्पोर्ट्स क्लब कोणगड़ के बीच खेला गया जिसमें कुनियाल स्पोर्ट्स क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया वहीं खुमेरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर 107 रन बनाए वहीं कुनियाल स्पोर्ट्स क्लब कोणगड़ ने 11ओवर में 5 विकेट खोकर निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया। मैन ऑफ द मैच अखिलेश को चुना गया जिन्होंने अपनी टीम के लिए ऑलराउंड प्रदर्शन कर 32 रन व 2 महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप आर्य, पंच पंडा समिति अध्यक्ष अमित शुक्ला, अनिल चंद्र शुक्ला, पूर्व केदार सभा अध्यक्ष विनोद शुक्ला, समिति के उपाध्यक्ष देवेश चंद्र शुक्ला, सचिव नवीन शुक्ला, कोषाध्यक्ष आनंद शुक्ला, पंकज शुक्ला सहित ग्रामीण एव खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!