उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी ने किया थाना गुप्तकाशी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

गुप्तकाशी। पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी प्रबोध कुमार घिल्डियाल ने थाना गुप्तकाशी का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर थाना परिसर में स्थित कार्मिक बैरक  नियमित रूप से थाना परिसर की सफाई हेतु निर्देशित कर थाना अभिलेखों का निरीक्षण किया।

शुक्रवार को पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी द्वारा थाने पर लगी गार्द स्वीकार कर। तत्पश्चात थाना कार्यालय, थाना परिसर स्थित कार्मिक बैरक, भोजनालय, इत्यादि का निरीक्षण किया गया। साफ-सफाई सही पायी गयी। नियमित रूप से थाना परिसर की सफाई किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर उनके द्वारा थाने के मालखाना व थाने को आवंटित सरकारी सम्पत्ति एवं मालखाने का निरीक्षण किया गया मालखाने में रखे लम्बित मालों, थाने पर खड़े वाहनों का निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

थाने को आवंटित शस्त्रों का निरीक्षण कर उपस्थित कार्मिकों से शस्त्रों की हैंण्डलिंग करायी गयी। प्रभारी थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि साप्ताहिक रूप से कार्मिकों को शस्त्रों की हैंण्डलिंग का अभ्यास कराया जाए।

थाना अभिलेखों का निरीक्षण कर अभिलेखों को अध्यावधिक किए जाने हेतु निर्देशित किया गया।

थाने को आवंटित आपदा उपकरणों का निरीक्षण कर इनकी हैंण्डलिंग की जानकारी ली गई निर्देशित किया गया कि थाने में नियुक्त कार्मिकों को आपदा का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान कराया जाए।

सीसीटीएनएस कार्यालय का निरीक्षण कर ऑनलाइन संचालित हो रहे पोर्टलों, ऑनलाइन शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक निस्तारण किए जाने तथा जीडी को शत प्रतिशत रखे जाने के निर्देश दिए गए।

थाने पर बने महिला हेल्पलाइन डेस्क पर आने वाले फरियादियों की यथाशीघ्र निस्तारण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

थाने पर लम्बित विवेचनाओं का निस्तारण करने हेतु सभी विवेचकों को निर्देशित किया गया।

सभी कार्मिकों का सम्मेलन लेकर समस्याएं जानी गई, तथा अपने कर्तव्यों का मेहनत एवं ईमानदारी से निर्वहन किये जाने के निर्देश दिए गये।

निरीक्षण अवसर पर थानाध्यक्ष कुलदीप पन्त, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, अपर उपनिरीक्षक ऊषा ध्यानी, चौकी प्रभारी फाटा दिनेश सिंह सती सहित थाना गुप्तकाशी का पुलिस बल उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!