उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयाग

कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मनरेगा का नाम बदलकर विकसित भारत जी राम जी योजना किए जाने को लेकर केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर विकसित भारत राम जी योजना किये जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने तहसील मुख्यालय पर केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर तहसील प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कर मनरेगा योजना का नाम यथावत रखने की मांग की तथा मनरेगा योजना का नाम बदलने पर देशव्यापी आन्दोलन की चेतावनी दी । तहसील मुख्यालय पर केन्द्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि भारत की आत्मा गांवो मे बसती है तथा दशको से महात्मा गांधी रोजगार गारंटी की विभिन्न योजनाओ से गांवो का चहुंमुखी विकास होने के साथ ग्रामीणो को स्वरोजगार के अवसर भी प्राप्त हुए है। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि केन्द्र सरकार जानबूझकर महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना को खण्डित करने का प्रयास कर रही है जिसे बर्दाश्त नही किया जायेगा । वक्ताओ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी का राष्ट्र निर्माण मे अहम योगदान रहा है इसलिए पूर्ववर्ती सरकार ने उनके नाम पर मनरेगा योजना का संचालन किया था मगर आज केन्द्र सरकार महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम खण्डित करने का प्रयास कर रही है जो कि राष्ट्र हित मे नही है । वक्ताओ ने कहा कि यदि महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलने का प्रयास किया तो कांग्रेस देशव्यापी आन्दोलन के लिए मजबूर होगी। इस मौके पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवतार नेगी , पी सी सी सदस्य आनन्द सिंह नेगी , गुरिल्ला संगठन जिलाध्यक्ष बसन्ती रावत , कांग्रेस मनरेगा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक बगवाडी , केदारनाथ विधानसभा प्रभारी अंकुर रौथाण , पूर्व जिला पंचायत सदस्य गणेश तिवारी , कांग्रेस सेवादल जिला महामंत्री दिनेश पुरोहित, कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष कर्मवीर कुवर, पूर्व सभासद प्रमोद नेगी , पूर्व क्षेपस धर्म सिंह नेगी , उदय लाल , कुवरी देवी , सरोज , प्रकाश पंवार, कुवर सिंह , माधव , प्रियंका देवी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!