उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काबीना मंत्री अग्रवाल के खिलाफ जताया आक्रोश, मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग

शव यात्रा निकालकर जमकर किया प्रदर्शन
मंत्री को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग
रुद्रप्रयाग। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय रूद्रप्रयाग में उत्तराखण्ड सरकार में मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल की शव यात्रा निकालकर शव दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने मंत्री के अलावा उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रेमचन्द्र अग्रवाल को शीघ्र ही मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग की।

बता दें कि, विधानसभा सत्र के दौरान सदन में पहाड़ के लोगों के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करने के खिलाफ कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल के खिलाफ जनता में भारी आका्रेश है। शनिवार दोपहर बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल की शव यात्रा निकाली। बस अडडे से शुरू हुई शव यात्रा को मुख्य बाजार में जलाया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल के खिलाफ मुख्यमंत्री और स्पीकर ऋतु खण्डूड़ी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विकासखण्ड जखोली के निवर्तमान प्रमुख प्रदीप थपलियाल, निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य नरेन्द्र सिंह बिष्ट, कांग्रेस वरिष्ठ नेता बीरेन्द्र बुटोला ने कहा कि पहाड़ के लोगों की शाहदत की बदौलत हमे उत्तराखंड राज्य प्राप्त हुआ है और आज भाजपा के मंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल पहाड़ के लोगों को गाली दे रहे हैं, जो कि उनकी पहाड़ विरोधी मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि सरकार को शीघ्र ही मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुये उन्हे मंत्री मंडल से बर्खास्त करना चाहिये। उन्होंने कहा पहाड़ के लोगों के प्रति गलत सोच रखने वाला व्यक्ति कभी भी पहाड़ का हितैशी नहीं हो सकता है। जनता ने ऐसे मंत्री विधायकों को जरूर ही अब सबक सिखाएगी। इस मौके पर कांग्रेस नेता माधो सिंह नेगी, दीपक भंडारी, लक्ष्मण सिंह रावत, शूरवीर जगवाण, सुमित रावत सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!