उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव के व्यापक प्रचार – प्रसार व संगठन को मजबूत करने को लेकर कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस सेवा दल का किया विस्तार

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। आगामी लोकसभा चुनाव के व्यापक प्रचार – प्रसार व संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस सेवा दल का विस्तार करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिनेश पुरोहित को जिला महामंत्री व केशव आर्य को कांग्रेस सेवा दल के ऊखीमठ ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अवतार सिंह नेगी की अध्यक्षता में ऊखीमठ में एक निजी आवास पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सभी कार्यकर्ताओं को निष्ठा, त्याग, समर्पण व लगन से कार्य करना होगा तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सभी को कमर कसनी होगी। वक्ताओं ने कहा कि देश व प्रदेश में महंगाई चरम पर है, युवा रोजगार के लिए दर – दर भटक रहे हैं, प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है तथा ऊर्जा प्रदेश में अघोषित विधुत कटौती होने से सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों का कामकाज खासा प्रभावित होने के साथ ही विधुत व्यवसाय चौपट हो गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 1 अप्रैल गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के रोड शो को भव्य रुप दिया जायेगा तथा सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को बढ़ – चढकर भागीदारी करनी होगी। बैठक में कांग्रेस सेवा दल का विस्तार करते हुए दिनेश पुरोहित को कांग्रेस सेवा दल के जिला महामंत्री व केशव आर्य को कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई! नव नियुक्त दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई उनका निर्वहन समर्पण भावना से किया जायेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक मनोज रावत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल, जिलाध्यक्ष कुवर सजवाण, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री आनन्द सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य कुलदीप कण्डारी, विनोद राणा, गणेश तिवारी,नगर अध्यक्ष प्रदीप धर्म्वाण, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रीता पुष्वाण , कुब्जा धर्म्वाण, चैत सेमवाल, धर्म सिंह नेगी, उदय सिंह चौहान, कर्मवीर कुवर, रविन्द्र रावत, रणजीत रावत, महावीर नेगी, कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष शर्मा लाल, आर्य, लक्ष्मण सिंह, कन्हैया राज सहित कई दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!