उत्तराखंड

सीएम धामी का 28 जनवरी को एक दिवसीय रूद्रप्रयाग भ्रमण, अगस्त्यमुनि में आयोजित ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में करेंगे प्रतिभाग

सीएम धामी का 28 जनवरी को एक दिवसीय रूद्रप्रयाग भ्रमण, अगस्त्यमुनि में आयोजित ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में करेंगे प्रतिभाग

रूद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 28 जनवरी रविवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 28 जनवरी रविवार को एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर रहेंगे, इस दौरान उनके द्वारा प्राचीन देवल से अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक रोड शो कार्यक्रम तथा नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में प्रतिभाग किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री रविवार (28 जनवरी) को पूर्वाह्न 11ः55 बजे सहस्रधारा हैलीपैड़ से हैलीकाॅप्टर के माध्यम से जनपद रुद्रप्रयाग हेतु प्रस्थान कर 12ः25 बजे पीजी कालेज अगस्त्यमुनि मैदान पहुंचेंगे। यहां से 12ः30 बजे प्राचीन देवल पहुंचेंगे तथा 12ः35 बजे प्राचीन देवल अगस्त्यमुनि से 1ः15 बजे अगस्त्यमुनि के खेल मैदान तक रोड शो में प्रतिभाग करेंगे। इसके पश्चात् 1ः15 बजे से मुख्यमंत्री द्वारा अगस्त्यमुनि में नारी शक्ति वंदन महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम ब्वै, ब्वारी, नौनी कौथिग में प्रतिभाग किया जाएगा। कार्यक्रम के पश्चात् मुख्यमंत्री पीजी काॅलेज अगस्त्यमुनि से 3:35 बजे जीटीसी हैलीपैड़ देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!