Uncategorized

75वां गणतंत्र दिवस केदारघाटी के सरकारी व गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। 75वां गणतंत्र दिवस सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों सहित विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न विद्यालयों के नौनिहालों ने बाजारों में प्रभात फेरी निकाल कर देश भक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सरस्वती बाल विद्यालय भीरी में भी गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया जबकि डा0 जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में नौनिहालों ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी जबकि विद्यालय परिवार द्वारा राम लीला मंचनो में विभिन्न पात्रों का अभिनय करने वाले कलाकारों को श्रीराम राघवेंद्र गौरव शिरोमणि सम्मान 2024 से नवाजा गया। वहीं राजकीय इंटर कालेज फाटा में छात्र छात्राओं ने प्रभात फेरी निकलकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
75 वां गणतंत्र दिवस जीआईसी मालतोली, मयकोटी, चोपता, घिमतोली, जागतोली, चन्द्रनगर, भणज, क्यूजा, कण्डारा, मणिगुह, गणेशनगर, चन्द्रापुरी, भीरी, परकण्डी, पल्द्वाणी, मक्कू, दैडा़, ऊखीमठ, मनसूना, राऊलैंक, रासी, कोटमा, बसुकेदार, ल्वारा , लम्बगौडी, खुमेरा, फाटा, रामपुर, त्रियुगीनारायण , जूनियर हाई स्कूल व प्राथमिक विद्यालय पाली फापज, डा0 जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी, केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय शोणितपुर सहित सभी सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। सरस्वती बाल विद्यालय भीरी में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए राज्यमंत्री चण्डी प्रसाद भटट् ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं इसलिए नौनिहालों को बचपन से ही संस्कारवान बनना होगा। केदारनाथ आदर्श संस्कृत महाविद्यालय शोणितपुर में ध्वजारोहण में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए बद्री केदार मन्दिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती ने कहा कि 75 वां गणतंत्र दिवस सम्पूर्ण राष्ट्र हर्षोल्लास से मना रहा है। डा0 जैक्सवीन नेशनल स्कूल गुप्तकाशी में भी 75 वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, नौनिहालों द्वारा देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गयी जिसका दर्शकों ने देर सांय तक भरपूर आनन्द उठाया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल रावत ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा प्रधान गुप्तकाशी प्रेम सिंह नेगी, दीपक भारती, बीरेन्द्र राणा, कुवर सिंह नेगी को श्रीराम राघवेंद्र गौरव शिरोमणि सम्मान से नवाजा गया। कार्यक्रम का संचालन ऋचा सेमवाल ने किया। इस मौके पर चैयरमैन लखपत राणा, उप प्रधानाचार्य रामकृष्ण गोस्वामी, चन्द्रशेखर नौटियाल, मनीष डिमरी सहित शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!