अंतरराष्ट्रीयखास खबरेंटेक्नोलॉजीदेशराष्ट्रीयशिक्षा

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग,  रचा इतिहास , पीएम ने दी देश के वैज्ञानिकों को बधाई

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग,  रचा इतिहास , पीएम ने दी देश के वैज्ञानिकों को बधाई

देश के वैज्ञानिकों ने भारत को गौरव करने वाला एक और मौका दे दिया है चंद्रयान-2 के फेल होने के बावजूद भी अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने हार नहीं मानी और अब मिशन चंद्रयान 3 सफल हो गया है। शाम 6 बजे के लगभग भारत ने चंद्रमा क़ो छू लिया है इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री भी लाइव मौजूद रहें उन्होंने देश के स्पेस वैज्ञानिको क़ो इस अभूतपूर्व सफलता के लिए बधाई दी है।

वही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वैज्ञानिकों की इस बड़ी सफलता पर उन्हें बधाई दी है सीएम ने कहा कि देश के वैज्ञानिको ने हमारा सपना पूरा कर दिया है

चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल में लैंडर और रोवर्स शामिल हैं।
इन दोनों के चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के करीब उतरने के बाद उनका जीवन काल एक चंद्र दिवस है. यानी चांद पर एक दिन तक रिसर्च की जाएगी।
चंद्रमा पर सूर्योदय से सूर्यास्त तक पृथ्वी के 14 दिनों के बराबर होता है।
चंद्रयान- 3 का लैंडर दो मीटर लंबा, दो मीटर चौड़ा, एक मीटर 116 सेमी ऊंचा और 1749 किलोग्राम वजनी है।
चंद्रयान-3 के संचार में लैंडर अहम भूमिका निभाएगा क्योंकि यह लैंडर से निकले रोवर से संचार करता है.
यह रोवर के साथ-साथ चंद्रयान-2 पर लॉन्च किए गए ऑर्बिटर के साथ भी संचार करेगा।
इनके अलावा यह बेंगलुरु के पास बेलालू में इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क से सीधा संवाद करेगा।
चंद्रयान वन और मंगलयान जैसे अंतरिक्ष अभियान के दौरान भी नेटवर्क से संवाद किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!