
बड़ी खबर : 2 करोड़ 60 लाख रुपये समेत प्रोपर्टी डीलर गिरफ्तार, जाने खबर…..
देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून के रायपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर थाना पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर सनी को 2 करोड़ 60 लाख रुपए समेत गिरफ्तार किया है, जानकारी के मुताबिक बीती 17 अगस्त को दिल्ली में अपनी एक पैतृक संपत्ति बेचकर आए पीड़ित ने थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके घर में रखें 2 करोड़ 60 लाख रुपए चोरी हो गए हैं।
मामले में पुलिस ने तेजी से जांच शुरू की और मामले में प्रॉपर्टी डीलर को चोरी की गई समस्त धनराशि समेत गिरफ्तार कर लिया है। रायपुर थाना पुलिस मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी भेज रही है जानकारी के मुताबिक इस मामले में पीड़ित की भी गलती सामने आ रही है जो कि इस पैसे से एक प्रॉपर्टी खरीदना चाहते थे और देहरादून में प्रॉपर्टी देखते समय कैश से भरा बैग भी अपने साथ रखते थे।



