उत्तराखंडखेलगांवफटाफट ख़बरें

चमोली के परमजीत बिष्ट ने एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में 9वां स्थान किया प्राप्त,पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए हुए क्वालीफाई

चमोली के परमजीत बिष्ट ने एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में 9वां स्थान किया प्राप्त,पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए हुए क्वालीफाई

चमोली। परमजीत सिंह बिष्ट ने रविवार को जापान में आयोजित एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में 9वां स्थान प्राप्त किया है। परमजीत ने 1 घंटा 20 मिनट और 6 सेकंड के साथ पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाई किया है।
जनपद चमोली मंडल घाटी के खल्ला गांव निवासी परमजीत सिंह बिष्ट राजकीय इंटर कॉलेज बैरागना के पूर्व छात्र हैं। मौजूदा समय में परमजीत खेल कोटे से भरतीय सेना नेवी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं

जीआईसी बैरागना के शिक्षक गोपाल बिष्ट ने बताया कि परमजीत सिंह बिष्ट रविवार को जापान में आयोजित हुई एशियन वॉक रेस चैंपियनशिप में 9वां स्थान प्राप्त किया है। परमजीत ने बेहतर प्रदर्शन कर जनपद और राज्य का नाम रोशन किया है। मनीष रावत के बाद परमजीत जनपद का दूसरा खिलाड़ी है जो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई हुआ है। मनीष ने 2016 में रियो में आयोजित ओलंपिक में प्रतिभाग किया था। चमोली पुलिस ने भी परमजीत को ट्वीट कर बधाई दी।

चमोली के एक और लाल ने फिर किया कमाल

परमजीत बिष्ट ने जापान में आयोजित एशियन रेस वॉक चैंपियनशिप में नवाँ स्थान प्राप्त करते हुए 1.20.06 समय के साथ ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई।

परमजीत आप ऐसे ही जनपद व देश का नाम रोशन करते रहें चमोली पुलिस को आप पर गर्व है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!