उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

सडक पार करने के दौरान मोटरसाइकिल की टक्कर से 9 वर्षीय बच्चे मौत

तेज़ रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से 9 वर्षीय बच्चे की मौत
अगस्त्यमुनि। रविवार दोपहर अगस्त्यमुनि नगर क्षेत्र के बनियाडी वार्ड के देवनगर में एक 9 वर्षीय बच्चे की सडक पार करने के दौरान मोटरसाइकिल से टक्कर के कारण दर्दनाक मौत हो गयी।

जानकारी देते हुए, थानाध्यक्ष अगस्त्यमुनि सदानंद पोखरियाल ने बताया कि रविवार दोपहर करीब ढाई बजे देवनगर में एक्सीडेंट की सूचना मिली, स्थानीय लोगों के सहयोग से रायडी निवासी 9 वर्षीय दक्ष राज पुत्र देवराज को अगस्त्यमुनि अस्पताल लाया गया जहाँ डाक्टर ने उसे मृत बताया। जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए रुद्रप्रयाग ले जाया गया। बताया जा रहा है कि बच्चा अपने दादी दादा के साथ बनियाडी में किसी सतसंग सभा में सम्मिलित होने के बाद दुकान से सामान लेने के लिए सड़क पार कर रहा था, जिस दौरान अगस्त्यमुनि की और से हाईस्पीड में आ रहे अपाची बाइक से जोरदार टक्कर हो गयी। मृतक बच्चों के परिजनों की तहरीर पर मोटरसाइकिल UK07 DC 0390 चालक के खिलाफ अगस्त्यमुनि थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!