उत्तराखंडखास खबरेंधार्मिकराजनीतिराष्ट्रीय

सीईओ ने वेश बदलकर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, तीर्थयात्रियों के साथ लाइन में लगकर जानी समस्याएं 

सीईओ ने वेश बदलकर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, तीर्थयात्रियों के साथ लाइन में लगकर जानी समस्याएं
केदारनाथ धाम यात्रा से सकारात्मक संदेश : अजेंद्र अजय,
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम यात्रा में यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य कार्याधिकारी सजग बने हुए हैं। बद्री-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने धाम में रहकर यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर बनाई हुई है। वे वेशभूषा बदलकर तीर्थ यात्रा के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं को सुन रहे हैं। इससे पूर्व बीकेटीसी के सीईओ वेशभूषा बदलकर बदरीनाथ यात्रा का भी निरीक्षण कर चुके हैं।

बाबा केदारनाथ धाम की यात्रा में इन दिनों बड़ी तादात में भक्त पहुंच रहे हैं। ऐसे में उन्हें किसी समस्या से ना जूझना पड़े, इसको लेकर मंदिर समिति के सीईओ वेशभूषा बदलकर यात्रा व्यवस्थाओं का जायज ले रहे हैं। मुख्य कार्याधिकारी तीर्थयात्रियों के बीच जाकर यात्रा के दौरान हुई दिक्कतों तथा मंदिर समिति, प्रशासन के प्रति तीर्थयात्रियों के विचार जान रहे हैं। इस दौरान वे बिना पहचान बताये तीर्थयात्रियों के बीच दर्शन पंक्ति से मंदिर दर्शन के लिए भी पहुंच रहे हैं। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ धाम पहुंच रहे तीर्थ यात्राओं की हरसंभव मदद की जा रही है। यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने को लेकर बीकेटीसी के सीईओ विजय थपलियाल वेशभूषा बदलकर यात्रियों के बीच पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मुख्य कार्याधिकारी ने मंदिर समिति अधिकारियों-कर्मचारियों की बैठक ली तथा पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाये जा रहे मंदिर समिति के डीएसडी भवन का निरीक्षण किया। इस भवन को मंदिर समिति को हस्तांतरित किया जाना है। बताया कि रॉवल निवास, भोग मंडी, भंडार कक्ष को मंदिर समिति विशेष पूजा काउंटर के निकट अस्थायी तौर पर शिफ्ट किया जा रहा है। इसके लिए मंदिर समिति ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। शनिवार को वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित उमेश पोस्ती के नेतृत्व में तीर्थ पुरोहितों का प्रतिनिधि मंडल बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल से मिला और मंदिर समिति द्वारा केदारनाथ यात्रा व्यवस्थओं की सराहना की तथा तीर्थयात्रियों के लिए सरल-सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर धन्यवाद दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ तीर्थ पुरोहित पोस्ती ने कहा कि मंदिर समिति, जिला प्रशासन तथा केदार सभा, व्यापार सभा के संयुक्त प्रयासों से तीर्थयात्रा निर्बाध रूप से चल रही है। तीर्थ पुरोहितों ने मुख्य कार्याधिकारी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विनोद शुक्ला, अंकित सेमवाल, प़कज शुक्ला, विजेंद्र शर्मा, व्यापार सभा अध्यक्ष सीपी तिवारी आदि मुख्य कार्याधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित करने पहुंचे। इस दौरान पुजारी शिवशंकर लिंग, अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी सहित पीडब्लूडी के अभियंता, गावर कंपनी के प्रतिनिधि सहित धर्माचार्य औंकार शुक्ला, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, अवर अभियंता विवेक कुमार, अरविंद शुक्ला, पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण, ललित त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

केदारनाथ की यात्रा व्यवस्थायें चाक-चौबंद : अजेन्द्र
रुद्रप्रयाग। बद्री-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ की यात्रा व्यवस्थायें चाक चौबंद हैं। बीकेटीसी, जिला प्रशासन तथा केदार सभा के सयुंक्त प्रयासों से तीर्थयात्रियों की संख्या में वृद्धि हो रही है। अभी तक 12 लाख 75 हजार से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ धाम पहुंच गये है। बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दिशा-निर्देश एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व केदारनाथ क्षेत्र का तेजी से विकास हुआ है। वहीं, भगवान केदारनाथ के दर्शनों को लेकर आने-वाले तीर्थयात्री सुरक्षित यात्रा का संदेश लेकर जा रहे हैं। बताया कि अभी भी केदारनाथ यात्रा में एक माह का लगभग समय शेष है और यात्रा निरंतर चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!