तुंगनाथ यात्रा में संचालित घोड़े – खच्चरो के साथ बेरहमी से मारपीट व अमानवीय व्यवहार का मामला

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। तृतीय केदार तुंगनाथ यात्रा के आधार शिविर चोपता मे कुछ लोगो द्वारा तुंगनाथ यात्रा पर संचालित होने वाले घोड़े – खच्चरो के साथ बेरहमी से मारपीट व अमानवीय व्यवहार का मामला प्रकाश मे आया है। पीड़ित पक्ष द्वारा घोड़े – खच्चरो के साथ मारपीट करने का मामला सोशलमीडिया पर जारी करने के साथ ही पुलिस चौकी चोपता मे कुछ लोगो के खिलाफ लिखित तहरीर भी दे दी है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष तुंगनाथ की ग्राम पंचायत उषाडा के कुछ युवा तुंगनाथ यात्रा पर घोड़े – खच्चरो का संचालन कर रहे है तो चोपता मे संचालित घोड़े खच्चर यूनियन के पदाधिकारियो के बीच नियमो को लेकर विवाद चल रहा था तो बुधवार को कुछ लोगो के द्वारा उषाडा गांव के घोड़े – खच्चरो के साथ मारपीट का वीडियो सोशलमीडिया पर वायलर होने से विवाद खुलकर सामने आ गया । पीड़ित पक्ष द्वारा घोड़े- खच्चरो के साथ मारपीट व अमानवीय व्यवहार किये जाने की लिखित शिकायत पुलिस प्रशासन से की गयी है । ग्राम पंचायत उषाडा के प्रशासक कुवर सिंह बजवाल ने घोड़े – खच्चरो के साथ मारपीट- अमानवीय व्यवहार की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि बेजुबान पशुओ के साथ मारपीट व अमानवीय व्यवहार सरासर गलत है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
वही दूसरी ओर तुंगनाथ घाटी मे संचार सुविधा न होने से यूनियन के पदाधिकारियो व पुलिस प्रशासन से वार्ता नही हो पाई।



