उत्तराखंडगांवधार्मिकरुद्रप्रयाग

भगवान कार्तिक स्वामी की 28 मई से शुरू हो रही प्रथम बद्रीनाथ यात्रा की सभी तैयारिया हुई पूरी

लक्ष्मण सिंह नेगी।

ऊखीमठ। क्रौच पर्वत में बुधवार 28 मई से शुरू होने वाली देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी की प्रथम बद्रीनाथ यात्रा की सभी तैयारिया पूरी कर ली गयी है। तल्लानागपुर की सीमान्त ग्राम पंचायत घिमतोली के सुवारी ग्वास से भगवान कार्तिक स्वामी सहित अनेक देवी – देवताओ के निशान क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंच चुके है । आठ दिनो तक चलने वाली कार्तिक स्वामी की यात्रा बद्रीनाथ सहित विभिन्न तीर्थ स्थलो के भ्रमण कर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद देगी । भगवान कार्तिक स्वामी की आठ दिवसीय बद्रीनाथ यात्रा मे शामिल होने के लिए कार्तिकेय मन्दिर समिति के पदाधिकारी ,सदस्य व सैकड़ो श्रद्धालु क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंच चुके है। क्रौच पर्वत तीर्थ से पहली बार आयोजित होने वाली भगवान कार्तिक स्वामी की बद्रीनाथ यात्रा के आयोजन से स्थानीय भक्तो मे भारी उत्साह बना हुआ है । आगामी दो जून को भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी तथा चार जून को भगवान कार्तिक स्वामी की आठ दिवसीय यात्रा के क्रौच पर्वत तीर्थ पहुंचने पर यात्रा का समापन होगा तथा पांच जून से युगो से चली परम्परानुसार के अनुसार विश्व कल्याण के लिए 11 दिवसीय महायज्ञ व पुराणवाचन का श्रीगणेश होगा । जानकारी देते हुए कार्तिकेय मन्दिर समिति अध्यक्ष बिक्रम सिंह नेगी ने बताया कि बुधवार को क्रौच पर्वत तीर्थ से भगवान कार्तिक स्वामी की आठ दिवसीय बद्रीनाथ यात्रा का श्रीगणेश विद्वान आचार्यो की वेद ऋचाओ के साथ होगा तथा यात्रा प्रथम रात्रि प्रवास के लिए पोखरी के निकटवर्ती गांव सतूड़ पहुचेगी। 29 मई को भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा सतूड़ से रवाना होकर रात्रि प्रवास के लिए गंजेड गांव पहुंचेगी । 30 मई को भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा तृतीय रात्रि प्रवास के लिए गोपीनाथ मन्दिर गोपेश्वर पहुंचेगी तथा 31 मई को यात्रा सिद्धपीठ अनुसूया माता मन्दिर का भ्रमण कर श्रद्धालुओ को आशीर्वाद देगी । कार्तिकेय मन्दिर समिति प्रबन्धक पूर्ण सिंह नेगी ने बताया कि 1 जून को भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा रात्रि प्रवास के लिए नृसिंह मन्दिर जोशीमठ पहुंचेगी तथा दो जून को भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा के मोक्ष धाम भूवैकुण्ड पहुंचने पर देव सेनापति भगवान कार्तिक स्वामी व जगत के पालनहार भगवान बद्रीनाथ का अदभुत मिलन होगा । उन्होने बताया कि तीन जून को भगवान कार्तिक स्वामी की यात्रा माणा गांव होते हुए वसुधारा का भ्रमण व तीर्थ स्नान करने के बाद रात्रि प्रवास के लिए जोशीमठ पहुंचेगी तथा चार जून को जोशीमठ से रवाना होकर, पीपलकोटी ,चमोली , नन्दप्रयाग, कर्णप्रयाग, गौचर , रूद्रप्रयाग, सतेराखाल, मयकोटी, दुर्गाधार चोपता, खडपतियाखाल ,घिमतोली कनकचौरी होते हुए स्कन्द नगरी पहुंचने पर यात्रा का समापन होगा । समिति के कोषाध्यक्ष चन्द्र सिह नेगी, सचिव बलराम नेगी ,सह प्रबन्धक रमेश नेगी, उपाध्यक्ष उत्तराज नेगी , निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जन सिंह नेगी ,पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मगन सिंह नेगी ,वन पंचायत सरपंच धर्मेन्द्र नेगी ,बीर सिंह नेगी , नव युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक नेगी सहित विभिन्न गांवो के जनप्रतिनिधियो ने आम जनमानस से भगवान कार्तिक स्वामी की आठ दिवसीय बद्रीनाथ यात्रा मे सहभागिता व शामिल होने का आवाहन किया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!