उत्तराखंडखास खबरेंदेहरादूनरोजगार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षाओं का कलेंडर जारी, आगे देखें शेड्यूल

देहरादून। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगारों के लिए खुशखबरी। उत्तराखंड सरकार ने लोक सेवा आयोग ने साल 2023 के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए प्रस्तावित तारीखों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। पहली परीक्षा राजस्व उपनिरीक्षक के लिए आठ जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।
नोटिफिकेशन के अनुसार, उत्तराखंड सरकार के राजस्व विभाग के अंतर्गत रेवेन्यू सब इंस्पेक्टर यानी पटवारी/लेखपाल परीक्षा 2022 का आयोजन 8 जनवरी 2023 को किया जाएगा. इसी प्रकार वन विभाग में भर्ती के लिए फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा 2022 का आयोजन 22 जनवरी 2023 को प्रस्तावित की गई है।
वहीं उत्तराखंड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 जुलाई को किया जाएगा, जबकि उत्तराखंड लोअर पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा के साथ-साथ सफाई निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा 2023 व कर व राजस्व निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा 2023 का आयोजन 23 जुलाई को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!