उत्तराखंडधार्मिकरुद्रप्रयाग

बॉलीवुड फेम गायक सोनू निगम पहुंचे केदारनाथ, बाबा के दर्शनों से हुए अविभूत, बालीवुड में संघर्ष के दौर को भी किया याद

बॉलीवुड फेम गायक सोनू निगम पहुंचे केदारनाथ, बाबा के दर्शनों से हुए अविभूत, बालीवुड में संघर्ष के दौर को भी किया याद

रुद्रप्रयाग। हिमालय में विराजमान ग्यारवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के दर्शनों को जाने माने बालीवुड गायक सोनू निगम ने आज प्रात: धाम पहुंचे।
सोनू निगम आज प्रात: सवा सात बजे हेलीकाप्टर से केदारनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर तीर्थयात्रियों तथा उनके प्रशंसक बड़ी संख्या में उन्हें देखने तथा बातचीत को उत्सुक दिखे। बाद में कई प्रशंसकों ने उनके साथ फोटो खिंचवाई। वहीं हेलीपैड पर मंदिर समिति तथा तीर्थपुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। उनके साथ पारिवारिक जन भी केदारनाथ दर्शन को पहुंचे थे।
हेलीपैड से पैदल वह केदारनाथ मंदिर आये। बाहर से प्रणाम किया। तत्पश्चात यात्रियों के साथ ही मंदिर में प्रवेश किया।भगवान शिव की अराधना की तथा जलाभिषेक किया।
मंदिर प्रांगण में मंदिर समिति प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने बालीवुड हस्ती को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया तथा उनका स्वागत किया।
बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केदारनाथ मंदिर में दर्शन के बाद सुप्रसिद्ध गायक सोनू निगम केदारनाथ पहुंचकर अविभूत दिखे, जब उनसे पूछा गया कि वह अचानक भगवान केदारनाथ के दर्शन को आ गये। उन्होंने कहा यही समझो “संदेशे आते है ” अर्थात उन्हें भगवान केदारनाथ का बुलावा आया था। वह ईश्वर के प्रति सदा कृतज्ञ रहे हैं।कहा, वह साथ ही अपने संघर्ष के बुरे-भले दिनों को तथा उस समय के सहयोगियों को हमेशा याद रखते है, जिन्होंने मुंबई में बुरे दौर में उनको संभाला। जब वह अपने पिता के साथ शादियों में स्टेज पर गाते थे।
उनके संदेशे आते है कहते तीर्थयात्री समझ गये कि उनका इशारा उनके गाये प्रसिद्ध गाने की तरफ भी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!