एसडीआरएफ ने त्रियुगीनारायण -पंवाली कांठा ट्रैक पर फंसे चार ट्रैकरों का किया सकुशल रेस्क्यू

एसडीआरएफ ने त्रियुगीनारायण -पंवाली कांठा ट्रैक पर फंसे चार ट्रैकरों का किया सकुशल रेस्क्यू
रात के अंधेरे और घने जंगल में बारिश के बीच फंस गए थे ट्रैकर
रूद्रप्रयाग। त्रियुगीनारायण- पंवाली कांठा ट्रैक पर मार्ग भटकने से फंसे चार ट्रेकरों का एसडीआरफ ने रात के समय घने जंगलों में बारिश के बीच सकुशल रेस्क्यू किया है। ट्रैकर पंवाली कांठा ट्रैक पर ट्रैकिंग करने निकले थे, लेकिन बारिश और अंधेरा होने के कारण वह रस्ता भटक गए और फिर एसडीआरएफ ने वहां पहुंचकर उनका रेस्क्यू किया।
त्रियुगीनारायण से चार स्थानीय ट्रैकर 26 जून को त्रियुगीनारायण होते हुए पंवाली कांठा बुग्याल में ट्रैकिंग करने निकले थे, लेकिन रात के समय ट्रैकर बारिश और अंधेरा होने के कारण रास्ता भटक गए। जिसके बाद ट्रैकरो ने फोन के जरिए एसडीआरएफ को सूचना दी और रात के समय सोनप्रयाग से जवान रेस्क्यू के लिए निकले। घने जंगल और बारिश के बीच रात के 12 बजे एसडीआरएफ ने चारो ट्रैकर का सकुशल रेस्क्यू किया। ट्रैकरो ने भी एसडीआरएफ का धन्यवाद दिया है।



