उत्तराखंडखेल

युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुम्भ का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ आगाज

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। युवा कल्याण विभाग एवं प्रान्तीय रक्षक दल के तत्वावधान में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुम्भ का आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया है। खेल महाकुम्भ में पांच न्याय पंचायतों के विभिन्न विद्यालयों के नौनिहाल प्रतिभाग कर रहे हैं तथा विभाग द्वारा कबड्डी, खो – खो, बांलीबाल सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही है। खेल महाकुम्भ के शुभारंभ अवसर पर राजकीय कन्या हाई स्कूल की छात्राओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही जबकि प्रथम दिन की आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में जी आई सी परकण्डी, का दबदबा रहा। जी आई सी उखीमठ के खेल मैदान में ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुम्भ के शुभारंभ अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय ने कहा कि नौनिहालों को खेल प्रतियोगिताओं में अग्रसर होने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार व युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रति वर्ष खेल महाकुम्भ का आयोजन किया जाता है। विशिष्ट अतिथि प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष रावत ने कहा कि नौनिहालों को पठन – पाठन के साथ खेल – कूद प्रतियोगिताओं में भी प्रतिभाग करना चाहिए। प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद थपलियाल ने कहा कि खेलों में प्रतिभाग करने शारीरिक विकास होता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक खण्ड विकास अधिकारी जंगी लाल आर्य ने कहा कि नौनिहालों को खेलों में खेल भावना से प्रतिभाग करना चाहिए। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मनोज बजरियाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए नौनिहालों को विभागीय जानकारी दी। खेल महाकुम्भ के प्रथम दिन समपन्न हुई प्रतियोगिताओं में 600 मीटर दौड़ अण्डर 14 बालक वर्ग में आरूष जी आई सी परकण्डी, बालिका वर्ग में अनीषा जी आई सी परकण्डी तथा 800 मीटर दौड़ अण्डर 17 बालक वर्ग सूरज परकण्डी तथा बालिका वर्ग में लक्ष्मी जी आई सी ल्वारा प्रथम स्थान पर रहे । इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र चौधरी, प्रधानाचार्य सन्तोष बिष्ट, वी पी किमोठी, विश्वनाथ बेजवाल, कुलदीप नेगी, आशीष असवाल, सरोप सिंह नेगी, जगत सिंह, सते सिंह असवाल, महेन्द्र सिंह कण्डारी, सपना गोस्वामी, एन आर एम एल ब्लॉक समन्वयक मनोज कोठारी, ताजवर सिंह बिष्ट, देवेश चन्द्र देवशाली,चन्द्र मोहन ऊखियाल,सुमित बर्त्वाल, राकेश पंवार, दिनेश सेमवाल, जीतपाल बिष्ट, शंकर पंवार, भगत सिंह नेगी सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, छात्र छात्राएं व विभागीय अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!