हादसा : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात खाई में गिरी कार, एक की मौत, दूसरा घायल

हादसा : यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात खाई में गिरी कार, एक की मौत, दूसरा घायल
उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाइवे पर देर रात हादसा हो गया। चामी गांव के पास एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार संख्या uk07AB1803 देर रात विकासनगर से बड़कोट जा रही थी, अंधेरा अधिक होने के चलते कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में मनीष पुत्र मदनपाल निवासी बरोटीवाला विकासनगर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रवि कुमार पुत्र संतराम श्रीनगर गढ़वाल गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष पुरोला अशोक कुमार चक्रवर्ती ने बताया कि घटना देर रात की है। 108 को हादसे की सूचना मिली, पुलिस ने रेस्क्यू कर घायल को निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।



