ब्लॉक स्तरीय सपनो की उड़ान प्रतियोगिताओ का आयोजन, पांच न्याय पंचायत के प्रतिभागियो ने किया प्रतिभाग

लक्ष्मण सिंह नेगी
ऊखीमठ। शिक्षा विभाग के तत्वावधान मे समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय सपनो की उड़ान प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमे पांच न्याय पंचायत के प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया। सपनो की उड़ान प्रतियोगिता मे आदर्श एस एम सी , आदर्श महिला प्रेरक समूह, सपनो की दौड़, लोक नृत्य तथा पारम्परिक वेशभूषा प्रतियोगिताये आयोजित की गयी। आयोजक मण्डल द्वारा सपनो की उड़ान मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियो को सम्मानित किया गया। बीआरसी सभागार मे आयोजित सपनो की उड़ान मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए उपजिलाधिकारी अनिल रावत ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओ के आयोजन से नौनिहालो मे प्रतिस्पर्धा की भावना जागृति होती है तथा नौनिहालो को जीवन पथ पर अग्रसर होनी की प्रेरणा मिलती है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार व शिक्षा निदेशालय द्वारा नौनिहालो को बेहतर मंच देने व प्रतिभा दिखाने के लिए अनेक योजनाये संचालित की जा रही है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी दौलत सिंह बर्त्वाल ने कहा कि विभाग का उद्देश्य नौनिहालो को बेहतरीन शिक्षा व उचित मंच देना है।
सपनो की उड़ान मे प्रज्ञा सेमवाल , निशा बासकण्डी, आरती चौहान, अभिजीत बिष्ट, मयंक पंवार, एकता बिष्ट, लक्ष्मी व देवेन्द्र बजवाल ने निर्णायक की भूमिका अदा की। जानकारी देते हुए देवानन्द गैरोला ने बताया कि सपनो की उड़ान के तहत आयोजित आदर्श एसएमसी मे प्राथमिक विद्यालय खुमेरा प्रथम, प्राथमिक विद्यालय अद्रवाडी द्वितीय , प्राथमिक विद्यालय मनसूना तृतीय, आदर्श महिला प्रेरक समूह मे प्राथमिक विद्यालय पैलिग प्रथम, प्राथमिक विद्यालय खुमेरा द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय गैड तृतीय, सपनो की दौड़ मे अनिरूद्ध प्राथमिक विद्यालय अद्रवाडी प्रथम, सोनाक्षी प्राथमिक विद्यालय कुणजेठी द्वितीय, विराट प्राथमिक विद्यालय खोली तृतीय, लोक नृत्य जूनियर हाईस्कूल सारी प्रथम, प्राथमिक विद्यालय मनसूना द्वितीय, प्राथमिक विद्यालय फली फसालत तृतीय तथा पारम्परिक वेशभूषा मे प्राथमिक विद्यालय कडवीधार प्रथम, प्राथमिक विद्यालय पाली फापज द्वितीय तथा प्राथमिक विद्यालय फली फसालत तृतीय स्थान पर रखे । इस मौके पर विजयराम गोस्वामी , प्रदीप फर्स्वाण, प्रमिला गैरोला , अनीता देवी , दीपा देवी, रामेश्वरी भट्ट, पूजा देवी, कल्पेश्वरी देवी , अंजू देवी , सीमा देवी , शालिनी वर्मा ,प्रदीप नेगी , दीपा गोस्वामी , कमला आर्य , रजनी सजवाण सहित पांच न्याय पंचायतो के प्रतिभागी मौजूद रहे।



