उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागशिक्षा

ब्लॉक स्तरीय बाल शोध मेले का आयोजन, 20 नौनिहालो ने किया प्रतिभाग

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ। शिक्षा विभाग के तत्वावधान मे समग्र शिक्षा अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय बाल शोध मेले का आयोजन किया गया जिसमे प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित 20 नौनिहालो ने प्रतिभाग किया। आयोजक मण्डल द्वारा बाल शोध मेले मे प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले नौनिहालो को सम्मानित किया गया। बीआरसी सभागार मे आयोजित बाल शोध मेले मे बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दौलत सिंह बर्त्वाल ने कहा कि इस प्रकार के बाल शोध मेलो के आयोजन से नौनिहालो मे प्रतिस्पर्धा की भावना जागृति होती है तथा नौनिहालो को जीवन पथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा मिलती है। उन्होने कहा कि बाल शोध मेले मे शामिल नौनिहालो मे भारी उत्साह देखा गया। बाल शोध मेले मे प्रज्ञा सेमवाल, निशा बासकण्डी व आरती ने निर्णायक की भूमिका अदा की। बाल शोध मेले मे हिन्दी व गणित विषयो की प्रतियोगिताये आयोजित की गयी जिसमे गणित वर्ग मे प्रज्ञा, प्रमीत प्रथम, आदर्श रासी द्वितीय, राधिका देवर तृतीय स्थान पर रहे जबकि हिन्दी वर्ग मे रक्षित, आर्यन पैलिग प्रथम , रूबी, सिमरन बुरूवा द्वितीय व नन्दनी, सिद्धी बडासू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बाल शोध मेले मे उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले नौनिहालो को आयोजक मण्डल द्वारा प्रशस्तिपत्र पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके देवेन्द्र बजवाल, देवानन्द गैरोला , सरिता नेगी , प्रमोद गजवाण , दिगम्बर सजवाण, अनीता सेमवाल, शालिनी वर्मा , महेश धर्म्वाण, धर्मेन्द्र, कमला कुवर सहित विभिन्न विद्यालयो के 20 छात्र – छात्राएं मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!