उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती, भाजपा कार्यकर्ताओं ने केदारनाथ धाम में धूम धाम से मनाई 

केदारनाथ। केदारनाथ धाम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती धूम धाम से मनाई।

बुद्धिमता व न्याय प्रियता के लिये इतिहास मे एक अलग पहचान बनाने वाली मालवा की रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयन्ती केदारनाथ मे धूम धाम से मनाई गयी। भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट की अध्यक्षता में केदारनाथ मे भब्य कार्यक्रम का आयोजन कर अहिल्याबाई होल्कर को याद किया गया।
मुख्य बक्ता के रूप में प्रदेश महा मंत्री संगठन अजेय कुमार ने रानी अहिल्याबाई के समाजिक योगदान को याद करते हुये कहा कि अहिल्या बाई होल्कर का समाज को समर्पित जीवन आज भी मानवता के लिये अनुकरणीय उदाहरण है।
उन्होने कहा कि अपने शासन काल में एक ओर उन्होने काशी से लेकर सोमनाथ तक विभिन्न मंदिरो का जीर्णोद्धार कराया वहीं समाज में गरीब, पिछडे, दलित व अपेक्षित लोगों के लिये उन्होने कई कल्याणकारी योजनाओं संचालित की। वर्तमान में देश के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी अहिल्याबाई होलकर की नीतियों को आगे बढा रहे है।
केदार नाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि महिला शसक्तीकरण, स्वास्थ्य, वाणिज्य आदि के क्षेत्र में उनके द्वारा किये गये कार्यो को इतिहास सदा याद रखेगा।
वता दें कि 18वीं शताब्दी में मालवा की रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने पति की मृत्यु के बाद शासन किया। अपनी बुद्धिमता व न्याय प्रियता के कारण उन्हे आज भी याद किया जाता है। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 21 म ई से 31 मई तक उनकी 300वी जयंती वर्ष मना रही है।
इस अवसर पर जिला प्रभारी व राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, बीकेटीसी उपाध्यक्ष राज्य मंत्री विजय कप्रवाण, पूर्व राज्य मंत्री दिनेश बगवाड़ी,कार्यक्रम संयोजक व जिला महामंत्री विनोद देवशाली,केदारनाथ मंडल अध्यक्ष सुभाष रावत,जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, श्रीकेदार महासभा उपाध्यक्ष अंकित सेमवाल, जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल, सुबोध बगवाड़ी, कृष्ण कांत जुगरान, केदार सभा से पंकज शुक्ला,तीर्थ पुरोहित प्रवीण तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!