उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीति

बड़ी खबर : हरक सिंह और मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के बीच निजी बातचीत वायरल, मंत्री प्रेमचंद्र ने बताया विश्वघाती

देहरादून। हरक सिंह रावत व मंत्री प्रेमचंद्र  अग्रवाल के बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  वीडियो को लेकर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत पर सवाल उठाए हैं। विधानसभा देहरादून में पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हरक ने मेरे साथ हुई बातचीत का वीडियो बनाकर, मेरे साथ विश्वासघात किया है। एक वरिष्ठ नेता को इस प्रकार किसी मंत्री से बातचीत का वीडियो वायरल करना शोभा नहीं देता। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता हरक सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि हरक सिंह कार में कहीं जा रहे हैं। इसी दौरान वह फोन पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से बात करते हैं। वीडियो में हरक और अग्रवाल से कई बातें कर रहे हैं।

इस दौरान हरक ने बारिश को देखते हुए आईडीपीएल में अतिक्रमण हटाओ अभियान को तत्काल बंद करने का अनुरोध कर रहे हैं। साथ ही अग्रवाल को अपनी बातें मनवाने के भी टिप्स दे रहे हैं। वीडियो के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल भी अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को, इस समय बंद करने पर सहमति जताते सुनाई दे रहे हैं। वही वीडियो वायरल होने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल ने हरक सिंह रावत पर विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!