उत्तराखंडक्राइमफटाफट ख़बरें

112 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को एसओजी की टीम ने किया गिरफ्तार, नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्यवाही

112 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को एसओजी की टीम ने किया गिरफ्तार, नशे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्यवाही

रुद्रप्रयाग। जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025“ को सफल बनाने हेतु नशा का काला कारोबार करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जा रही है। एस0ओ0जी0 सहित सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं कि  नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करें।

जनपद पुलिस की एसओजी द्वारा एक व्यक्ति को 112 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना अगस्त्यमुनि पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर मा न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है जहॉ से उसे न्यायिक हिरासत में जिला कारागार पुरसाड़ी (चमोली) भेज दिया गया है।

अभियुक्त का विवरण

गिरीश रावत, पुत्र श्री फते सिंह रावत, ग्राम राड़ी, पो0 पठालीधार, जिला रुद्रप्रयाग।

पुलिस टीम का विवरण

1. निरीक्षक श्री मनोज नेगी, प्रभारी एस0ओ0जी0, रुद्रप्रयाग
2. आरक्षी महेन्द्र सिंह, एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग
3 आरक्षी रविन्द्र सिंह, एस0ओ0जी0 रुद्रप्रयाग

सप्ताह भर के अन्दर चरस के साथ जनपद पुलिस द्वारा दूसरी गिरफ्तारी की गयी है। कुछ दिनों पूर्व भी जनपद पुलिस द्वारा एक व्यक्ति को 500 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया था।
जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की आमजनमानस से अपील है कि नशे के विरुद्ध मुहिम में हमारा सहयोग प्रदान करें, आपके आस-पास नशे का कारोबार करने वालों की सूचना नजदीकी पुलिस स्टेशन पर दें, पुलिस के स्तर से आपका नाम गुप्त रखा जायेगा। इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा निरन्तर जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं, आम जनमानस को जागरुक करने के साथ ही उनसे नशे का कारोबार करने वालों की सूचना दिये जाने की अपील भी की जा रही है। साथ ही नशे का कारोबार करने वालों पर पुलिस के स्तर से पैनी नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!