भीरी व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कप्रवाण तथा महामंत्री बने विनोद सेमवाल

भीरी व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद कप्रवाण तथा महामंत्री बने विनोद सेमवाल
ब्यूरो। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद रुद्रप्रयाग की नगर इकाई भीरी की कार्यकारिणी का नव गठन जिलाध्यक्ष अंकुर खन्ना की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष पद पर विनोद कप्रवाण, महामंत्री विनोद प्रसाद सेमवाल एवं कोषाध्यक्ष पद पर संतोष प्रसाद सेमवाल को सर्व सम्मति से चुना गया। इस दौरान भीरी व्यापार मंडल के व्यापारी उपस्थित रहे।
नव नियुक्त अध्यक्ष विनोद कप्रवाण ने कहा कि पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। सभी नव मनोनीत पदाधिकारियों का जिलाकार्यकरिणी रुद्रप्रयाग एवं प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से बधाई दी गई, उन्होंने कहा आशा ही नहीं अपितु अपेक्षा रहेगी आप नगर इकाई भीरी की अभूतपूर्व सेवा करके जनपद रुद्रप्रयाग एवं व्यापार मंडल उत्तराखंड को नए आयाम तक पहुंचाएंगे। इस दौरान जिलामंत्री चंद्रमोहन सेमवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश नेगी एवं प्रदेश मंत्री मोहन रौतेला सहित व्यापारी मौजूद रहे।



