उत्तराखंडगांवधार्मिकफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयागलाइफस्टाइलशिक्षासुरक्षा

भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज दिवारा यात्रा का हुआ शुभारंभ, 26 वर्षों बाद आयोजित दिवारा यात्रा से क्षेत्र वासियों में भारी उत्साह 

भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज दिवारा यात्रा का हुआ शुभारंभ, 26 वर्षों बाद आयोजित दिवारा यात्रा से क्षेत्र वासियों में भारी उत्साह

गुप्तकाशी। जनपद रूद्रप्रयाग के लमगौण्डी  (शोणितपुर) गाँव में विराजमान भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज की 17 दिवसीय दिवारा यात्रा का शुभारंभ वेद ऋचाओं, स्थानीय वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों के साथ हो गया है। 26 वर्षों बाद आयोजित भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज की दिवारा यात्रा से क्षेत्र वासियों में भारी उत्साह  तथा लमगौण्डी गाँव का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। दिवारा यात्रा के प्रथम दिन भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज की दिवारा यात्रा ने लमगौण्डी गाँव का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछकर आशीष दिया तथा ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर दिवारा यात्रा का भव्य स्वागत कर मनौती मांगी।17 दिवसीय दिवारा यात्रा केदारनाथ, बद्रीनाथ, त्रियुगीनारायण, सिद्ध पीठ कालीमठ सहित केदार घाटी के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा करेगी तथा 6 सितम्बर को हवन व विशाल भण्डारे के साथ भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज की दिवारा यात्रा का समापन होगा। सोमवार को ब्रह्म बेला पर विद्वान आचार्यों ने पंचाग पूजन के तहत अनेक पूजायें समपन्न कर तैतीस कोटि देवी – देवताओं के साथ बाबा केदारनाथ, भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज का आवाहन कर आरती उतारी तथा ग्रामीणों द्वारा परम्परानुसार भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज का विधिवत श्रृंगार कर पुनः आरती उतारी। लगभग 11 बजे भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज की दिवारा यात्रा का शुभारंभ वेद ऋचाओं, स्थानीय वाद्ययंत्रों की मधुर धुनों व सैकड़ों भक्तों की जयकारों के साथ किया गया! भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज की दिवारा यात्रा के शुभारंभ अवसर पर लमगौण्डी गाँव का वातावरण श्रद्धालुओं की जयकारों से गुजायमान हो उठा। विद्वान आचार्यों के वेद ऋचाओं, भक्तों की जयकारों व स्थानीय वाद्ययंत्रों की मधुर धुन एक साथ गुजायमान होने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि सम्पूर्ण लोक लोक इस पावन धरती पर उतर आया हो। भगवती राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज की दिवारा यात्रा ने लमगौण्डी गाँव के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर ग्रामीणों की कुशलक्षेम पूछी तथा भक्तों को आशीर्वाद दिया! दिवारा यात्रा के आगमन पर ग्रामीणों ने अनेक प्रजाति के पुष्पों से वर्षा कर दिवारा यात्रा का भव्य स्वागत किया तथा अनेक प्रकार की पूजार्थ सामाग्री अर्पित कर विश्व समृद्धि व क्षेत्र के खुशहाली की कामना की। राज राजेश्वरी एवं बाणासुर महाराज दिवारा यात्रा समिति अध्यक्ष पुष्पेन्द्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मंगलवार को भी दिवारा यात्रा लमगौण्डी गाँव का भ्रमण करेगी तथा बुधवार को भणिग्राम में पंच वक्र महादेव तीर्थ का भ्रमण कर गुरूवार को गुप्तकाशी पहुंचेगी। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री दिनेश बगवाडी, बद्री केदार मन्दिर समिति सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, दिवारा समिति संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा, व्यवस्थापक सुधीर पोस्ती, सचिव सुरेश बगवाडी, उपाध्यक्ष अजय जुगरान, कोषाध्यक्ष नरेन्द्र शर्मा, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप तिनसोला, प्रधान अखिलेश सजवाण, क्षेपस दुर्गेश वाजपेयी, पूर्व क्षेपस सुबोध बगवाडी, शंकर प्रसाद अवस्थी, श्री किशन अवस्थी, डा0 जगदीश वाजपेयी,पण्डित बच्ची सेमवाल, सचिदानंद सेमवाल, सुरेश बगवाड़ी, मनीष बगवाड़ी,महेन्द्र पुरोहित, प्रेम प्रकाश जुगरान, विजेन्द्र शर्मा, अरूण मौर्य, राकेश तिनसोला, दिर्घायु अवस्थी, शम्भू प्रसाद वाजपेयी, गोपाल शुक्ला सहित लमगौण्डी सहित विभिन्न गांवों के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!