उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

मद्महेश्वर यात्रा मार्ग पर बनातोली का अस्थायी लकड़ी पुल खतरे में, मोरखमा नदी का बड़ा जलस्तर 

लक्ष्मण सिंह नेगी

ऊखीमठ । द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम यात्रा के आधार शिविर बनातोली में मोरखमा नदी पर बना लकड़ी का अस्थायी पुल लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण खतरे की जद में आ गया है। पुल के आसपास नदी का तेज बहाव होने से यात्रियों, स्थानीय ग्रामीणों तथा घोड़ा-खच्चर संचालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

मद्महेश्वर यात्रा पर प्रतिदिन श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में बनातोली स्थित यह अस्थायी पुल यात्रा मार्ग की महत्वपूर्ण कड़ी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश से मोरखमा नदी का जलस्तर बढ़ गया है, जिससे पुल को नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से पुल का तत्काल निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने तथा पूर्व में लगी ट्राली से आवागमन सुचारू करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!