उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

क्रेशर प्लांट का अपर जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, कमियां मिलने पर जांच के निर्देश

रुद्रप्रयाग। जनपद के पोंडार मानसूना स्थित क्रेशर प्लांट का आज अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने निरीक्षण किया। इस दौरान तहसीलदार ऊखीमठ सहित राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान क्रेशर प्लांट में विभिन्न स्तरों पर व्यापक कमियां पाई गईं। अपर जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ज्येष्ठ खान अधिकारी रुद्रप्रयाग, तहसीलदार ऊखीमठ तथा खान निरीक्षक को संयुक्त रूप से प्रकरण की गहन जांच कर नियमानुसार कार्रवाई हेतु विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच में यदि किसी भी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!