उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

मानकों के अनुरूप संचालन न करने पर केदार वैली गैस एजेंसी पर की गई कार्यवाही, भारत पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड रुड़की के प्लांट मैनेजर ने निरीक्षण के दौरान पकड़ी गड़बड़ियां

मानकों के अनुरूप संचालन न करने पर केदार वैली गैस एजेंसी पर की गई कार्यवाही,

भारत पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड रुड़की के प्लांट मैनेजर ने निरीक्षण के दौरान पकड़ी गड़बड़ियां

रुद्रप्रयाग। भारत पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड रुड़की के प्लांट मैनेजर द्वारा मानकों के अनुरूप संचालन न किए जाने पर सोनप्रयाग (नारायणकोटी) में स्थित केदार वैली गैस एजेंसी को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं की सुविधा के दृष्टिगत यहां पंजीकृत गैस कनेक्शन चंडिका भारत गैस सर्विस बीरों देवल गैस एजेंसी में स्थानांतरित किए गए हैं।
जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत पेट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड रुड़की के प्लांट मैनेजर द्वारा निरीक्षण के दौरान सोनप्रयाग स्थित केदार वैली गैस एजेंसी का मानकों के अनुरूप संचालन नहीं होने पर उक्त गैस एजेंसी का निलंबन किया गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यहां पंजीकृत सभी गैस कनेक्शन बीरों देवल में स्थित चंडिका भारत गैस सर्विस को ट्रांसफर कर दिए गए हैं। उन्होंने संबंधित गैस एजेंसी में पंजीकृत उपभोक्तओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक जानकारी व सुविधा के लिए पूर्ति निरीक्षक गुप्तकाशी महिपाल सिंह राणा के दूरभाष नंबर 7668265178 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने पूर्ति निरीक्षक को भी इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!