उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर नेपाली मूल का व्यक्ति गिरा गहरी खाई में, सुरक्षा बलों ने किया रेस्क्यू

केदारनाथ पैदल मार्ग पर नेपाली मूल का व्यक्ति गिरा गहरी खाई में, सुरक्षा बलों ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

सोनप्रयाग। गौरीकुण्ड केदारनाथ पैदल मार्ग पर छौड़ी गदरे के पास नेपाली मूल का कंडी चालक पैदल मार्ग के साइड की रेलिंग के बीच से गहरी खाई में गिर गया। जिसका सुरक्षा बलों द्वारा सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

मंगलवार 23 सितंबर को चौकी गौरीकुण्ड क्षेत्रांतर्गत छौड़ी गदरे के पास नेपाली मूल का कंडी चालक दीपक सिंह बिष्ट पुत्र सतल सिंह बिष्ट (उम्र 46 वर्ष) निवासी ग्राम, पाँखा ,तहसील पीली,जिला कालीकोट, कर्नाली प्रदेश,नेपाल, साइड रेलिंग के बीच से करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गया जिस सूचना पर तुरंत चौकी गौरीकुण्ड पुलिस व यात्रा मैनेजमेंट फोर्स को लेकर घटना स्थल पर पहुंची तथा खतरनाक गहरी खाई होने के कारण एसडीआरएफ व एनडीआरएफ को मौके पर बुलवा कर संयुक्त बचाव व राहत कार्य कर उक्त व्यक्ति को सकुशल खाई से बाहर निकल कर गौरीकुण्ड चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार हेतु भर्ती करवाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!