उत्तराखंडखेलफटाफट ख़बरेंशिक्षा

राइका मालतोली में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का हुआ शुभारंभ

रूद्रप्रयाग। न्याय पंचायत सतेराखाल के शहीद भरत सिंह राजकीय इंटर कालेज मालतोली के क्रीड़ा मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का गुरुवार से शुभारंभ हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य हरीश लाल टमटा, विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजपाल सिंह नेगी और प्रधानाचार्य राईका मालतोली ओमप्रकाश सेमवाल ने न्याय पंचायत स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। खेल महाकुंभ में न्याय पंचायत क्षेत्र नारी, खतेणा, स्युपुरी, दरम्वाड़ी एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया‌। महाकुंभ में कबड्डी,एथेलेटिक्स (लम्बी कूद, दौड़,गोला, फेंक,चक्का फेंक )आदि खेल आयोजित किए गए। जिनमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। महाकुंभ में उपस्थित अथितियों ने कहा कि हमें खेल भावना से खेलना चाहिए और हर प्रतियोगिता में और भी आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए।

खेल महाकुंभ प्रतियोगिता में पहले दिन कबड्डी अंडर 14 बालक एवं बालिका वर्ग विजेता राजीव गांधी नवोदय विद्यालय मालतोली। कबड्डी अंडर 17 बालक एवं बालिका वर्ग विजेता – ग्राम नारी । 100 मी दौड़ अंडर 17 विजेता – मेघा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय। 100 मी बालक वर्ग अंडर 17 – अनुज ग्राम नारी। 200 मी बालक वर्ग अंडर 17 -गगन ग्राम नारी । 400 मी अंडर 17 विजेता – ऋतु राज ग्राम नारी । 800 मी अंडर 17 विजेता – पीयूष ग्राम खतेणा। 600 मी बालिका वर्ग विजेता – मानसी ग्राम स्युपुरी। लम्बी कूद अंडर 17 विजेता – सृष्टि ग्राम नारी। ऊंची कूद विजेता सिया नवोदय विद्यालय मालतोली रही।
इस दौरान संयोजक मंडल के व्यायाम शिक्षक अक्षित लौहान,आशीष चमोला, कुलदीप बिष्ट,विशन नेगी, मोहन सिंह पंवार आदि अध्यापकों ने खेल प्रतियोगिताएं संपन्न कराने में सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर गिरीश जोशी, कीर्तन सिंह रौथाण, ललित मोहन सेमवाल, सुरेश मलासी, महिपाल लाल कोहली,अजय बिष्ट, आशा भट्ट, पूजा नेगी, सुमति पुरोहित,अंजु खण्डूड़ी सहित ग्रामीण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!