उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

ब्रेकिंग : बद्रीनाथ की शांत वादियों में फायरिंग , घटना से व्यापारियों में आक्रोश।

ब्रेकिंग : बद्रीनाथ की शांत वादियों में फायरिंग , घटना से व्यापारियों में आक्रोश।

जोशीमठ। बद्रीनाथ धाम में मामूली विवाद में एक व्यापारी ने फायरिंग झोंक दी जिस से धाम में बवाल मच गया।

शुक्रवार देर रात के लगभग बद्रीनाथ धाम में दो व्यापारियों की आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमे एक व्यापारी विनीत सैनी ने लाइसेंसी पिस्तौल निकाल कर हवाई फायर की गई । विवाद रुड़की निवासी और बद्रीनाथ में कपड़े की दुकान चलाने वाले विनीत सैनी और लामबगड ( स्थानीय निवासी ) कुलदीप चौहान और अनुज चौहान जो दोनों भाई हैं होटल चलाते हैं के बीच हुआ । पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि फायर झोंकने के आरोपी विनीत सैनी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ।

बद्रीनाथ में फायर की घटना के विरोध में शनिवार को बद्रीनाथ धाम में व्यापार सभा , पंडा पंचायत , बामिनी , लामबगड़ के ग्रामीणों द्वारा 11 बजे धाम में कुछ देर के लिए सभी दुकानें बंद करवा कर साकेत तिराहे से लेकर बद्रीनाथ थाने तक जुलसू निकाल कर गोली चलाने वाले व्यापारी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही की मांग की गई ।जुलूस में मौजूद लोगों का कहना है कि धाम बद्रीनाथ धाम विश्व में शांति और धार्मिक दृष्टि से उच्च दर्जा वाला स्थान है लेकिन इस तरह के कृत्य से धाम की छवि धूमिल हुई है जिससे धाम की गरिमा को ठेस पहुंची है इस तरह के कृत्य करने वाले के खिलाफ कठोर कार्यवाही अमल में लाई जानी चाहिए ।
जुलूस में होटल एसोशियेशन के अध्यक्ष राजेश मेहता , पंडा पंचायत के अध्यक्ष प्रवीण ध्यानी, माना प्रधान पीताम्बर मोल्फा , व्यापार सभा अध्यक्ष बद्रीनाथ जसवीर मेहता अन्य व्यापारी व स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!