दुखद खबर : चार साल की मासूम बच्ची को गुलदार ने बनाया शिकार,

दुखद खबर : चार साल की मासूम बच्ची को गुलदार ने बनाया शिकार,
श्रीनगर। पौड़ी जिले के ढिकवाल गांव में गुलदार ने एक 4 साल की मासूम को अपना निवाला बना डाला, दरअसल बीते लंबे समय से गुलदार की सक्रियता गांव के आस पास बनी हुई थी वहीं आज 4 साल की मासूम को गुलदार घर के आंगन से उठा ले गया इस घटना के बाद ग्रामीण में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है जबकि मासूम के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है,
खिर्सू ब्लॉक के ढिकवाल गांव में गणेश सिंह की चार वर्षीय बेटी आईसा मंगलवार को सवा ग्यारह बजे के करीब घर के आंगन में अपनी दादी का हाथ पकड़ कर खेल रही थी इसी बीच दिन के उजाले में घात लगाए बैठा गुलदार ने मासूम को दादी के हाथ से छीनकर ले गया। शोरगुल होने पर गुलदार ने कुछ दूर ले जाने पर मासूम को छोड़ दिया।किंतु मासूम ने तब तक दम तोड दिया। मासूम की मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है इस घटना से संपूर्ण गांव में गमगीन मौहल पसरा है।
ग्रामीण और मासूम के परिजनो की मांग है की जब तक गुलदार को आदमखोर घोषित नही किया जाता तब तक मासूम के शव को वे प्रशासन को पोस्टमार्टम के लिए नही सौंपेंगे ग्रामीणों ने डीएफओ के मौके पर ने पहुंचने पर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है। ग्रामीणों ने गुलदार को मारने का आदेश आने तक मासूम का शव ले जाने नही दिया। देर सांय तक लोग धरने पर डटे रहे। मौके पर एसडीएम नुपुर वर्मा ने परिजनों से मिली और घटना पर दुख प्रकट किया, उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर डीएफओ पौड़ी द्वारा गुलदार के मारने के आदेश हेतु पत्र भेजा गया है।जिस पर स्वीकृति मिलते ही शिकारी तैनात किए जाएंगे। इस मौके पर एसडीओ वन विभाग लकी शाह, कोतवाल रवि कुमार सैनी सहित कई लोग मौजूद रहे। प्रशासन भी देर सांय तक गांव में ही तैनात रहा।



