उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंराजनीतिराष्ट्रीयरुद्रप्रयागशिक्षा

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी

नौ सूत्रीय मांगों को लेकर छात्रों की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी रही जारी ।

अगस्त्यमुनि। अप्रब राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रों की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। इन मांगों को लेकर छात्र नेता संतोष त्रिवेदी, छात्र संघ महासचिव अनिकेत राणा, नितिन नेगी व भानु प्रकाश चमोला की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी है।
महाविद्यालय में पीजी स्तर पर वाणिज्य संकाय के अंतर्गत एम.कॉम. तथा कला संकाय के अंतर्गत एम.ए. इतिहास, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान एवं दर्शनशास्त्र विषयों के संचालन की स्वीकृति, महाविद्यालय में एनसीसी यूनिट की स्वीकृति, रिक्त पदों पर प्राध्यापकों की नियुक्ति सहित कई मांगों को पूरा करने को अनुरोध किया गया है।
इससे पूर्व अभाविप से जुड़े महाविद्यालय परिसर छात्र संघ के अध्यक्ष गौरव भट्ट भूख हड़ताल पर बैठे थे। लगातार गिरते स्वास्थ्य की वजह से चिकित्सकों की सलाह पर पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक उठाकर अस्पताल में भर्ती कर दिया था। अभी उनका उपचार जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में चल रहा है।
नौ सूत्रीय मांग पत्र श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति तथा उच्च शिक्षा निदेशक को प्राचार्य के माध्यम से पत्र भेजा है। लेकिन अभी तक सकारात्मक कार्यवाही सामने नहीं आई है। महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के प्राचार्य डॉ. सीताराम नैथानी ने कहा कि अभी तक इस संबंध में शासन, उच्च शिक्षा विभाग या विश्वविद्यालय से कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
छात्र नेता व अनशनकारी संतोष त्रिवेदी ने कहा कि परसों रात शिक्षा मंत्री का इस संबंध में फोन आया था कि कुछ मांगों पर बातचीत हो जाएगी, जल्द ही एक पत्र उन्हें भेजा जाएगा मगर अभी तक कोई संदेश नहीं मिला है।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!