गौरीकुंड भूस्खलन में रेस्क्यू टीम को सातवें दिन मिली सफलता, 20 लापता लोगों में एक शव बरामद, नेपाली मूल के व्यक्ति का मिला शव।

गौरीकुंड भूस्खलन में रेस्क्यू टीम को सातवें दिन मिली सफलता, 20 लापता लोगों में एक शव बरामद, नेपाली मूल के व्यक्ति का मिला शव।
रूद्रप्रयाग/गौरीकुंड। गौरीकुंड डाट पुलिया के समीप हुए भारी भूस्खलन से 23 लोग लापता हो गए थे जिनमें 3शव बरामद किए गए, वहीं 20लापता शवों की खोजबीन आज सातवें दिन भी जारी रही जिसमें आज एक शव बरामद किया गया।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि विगत दिनों गौरीकुंड डाटपुलिया के समीप भारी भू-स्खलन के कारण लापता हुए 20 लोगों का आज सावतें दिन भी सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान जारी है। सर्च रेस्क्यू एवं खोजबीन अभियान के दौरान आज 20 लोगों में से लापता चल रहे एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है जिसका नाम वीर बहादुर है। मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड के माध्यम से उसकी शिनाख्त की गई है। पुलिस द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है।
रेस्क्यू टीमें डीडीआरएफ,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम शामिल हैं।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि , पुलिस थाना चौकियों एवं फायर सर्विस द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सर्च रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।



