उत्तराखंडखास खबरेंगांवफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारघाटी के रामपुर में चंद सेकंड में बिखरा तीन मंजिला होटल, देखें वीडियो…..

केदारघाटी के रामपुर में चंद सेकंड में बिखरा तीन मंजिला होटल

ब्यूरो। केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग न्यालसू रामपुर में एक तीन मंजिला इमारत चट्टान खिसकने से ध्वस्त हो गया।
केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह 7 बजकर 40 मिनट के करीब एक तीन मंजिला होटल देर रात से हो रही बारिश के कारण होटल से सटी चट्टान खिसकने से गिरकर ध्वस्त हो गया। जिसमें 32 कमरे व एक रेस्टोरेंट मौजूद था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल से सटी चट्टान के खिसक जाने से चट्टान का दबाव होटल पर पड़ गया जिस से आज सुबह होटल पूर्ण तह ढह गया।

होटल स्वामी राजपाल सिंह पुत्र जनार्दन सिंह निवासी रामपुर ने बताया कि उनका भवन आल वेदर रोड कटिंग के कारण पूर्व में क्षतिग्रस्त हुआ था जिस से उनके भवन में दरारें आई हुई थी , भवन में दरारों के लिए प्रशासन को लिखित रूप से अवगत किया गया था, आज सुबह होटल से सटी चट्टान खिसक गई जिस से होटल पूर्ण तह ढह गया , होटल में 32 कमरे थे। गनीमत रही कि उस दौरान होटल में कोई भी मौजूद नही था।
ग्राम प्रधान प्रमोद रावत ने बताया कि आज सुबह तीन मंजिला होटल एकाएक गिर गई, गनीमत रही उस दौरान होटल में ओर आस पास कोई भी मौजूद नही था। भवन स्वामी ने शासन प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
भवन स्वामी द्वारा उच्च अधिकारियों के मौके पर नही पहुंचने तक राजमार्ग पर पड़े मलबे को हटाने नही दिया गया। वहीं 12 बजे करीब तहसीलदार उखीमठ दीवान सिंह राणा मौके पर पहुंचे जिनके द्वारा भवन स्वामी के साथ वार्ता की गई और उचित मुवावजा राशि देने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद राजमार्ग से मलबे को हटाकर ढाई बजे करीब आवाजाही सुचारू की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!