पुलिया बह जाने से केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बाधित, देर सांय तक भी नही हुई आवाजाही शुरू

पुलिया बह जाने से केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ बाधित, देर सांय तक भी नही हुई आवाजाही शुरू
गुप्तकाशी। केदारघाटी में इन दिनों लगातार हो रही भारी बारिश से राजमार्ग जगह जगह भू धंसाव की जद में आ रहा है। वहीं देर रात तेज़ बारिश से केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गुप्तकाशी से गौरीकुंड की ओर देविधार पर पुलिया ढह जाने से बाधित हो गया है। बरसाती नाले के तेज बहाव से राजमार्ग के समीप कटाव हो रहा है जिस से नजदीकी भवनों को भी खतरा बना हुआ है।
राजमार्ग बाधित होने से दोनों ओर तीर्थ यात्रियों के वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
वहीं बाधित मार्ग को खोलने के लिए राजमार्ग विभाग के कोई भी पुख्ता इंतजाम नहीं दिखाई दिए। वहीं कार्यदाई संस्था के अधिकारियों ने बताया कि पुलिया ढह जाने से उस स्थान पर सड़क बनाने में खासी दिक्कत हो रही है, नाले के कटाव से मिट्टी धंस रही है। देर शाम तक रोड बनाने का कार्य शुरू किया गया, उन्होंने बताया कि कल शाम तक वाहनों की आवाजाही इस स्थान पर हो पाएगी।
सुरक्षा की दृष्टि वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है।



