उत्तराखंडफटाफट ख़बरें

बेहोशी की हालत में पड़े वृद्ध व्यक्ति की गुप्तकाशी पुलिस ने की मदद

बेहोशी की हालत में पड़े वृद्ध व्यक्ति की रुद्रप्रयाग पुलिस ने की मदद

गुप्तकाशी। थाना गुप्तकाशी पर सूचना मिली कि एक वृद्ध व्यक्ति जो जमलोक गुप्तकाशी के पास बेहोशी हालत में पड़े हैं, इस सूचना पर उप निरीक्षक राखी बिष्ट पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंची तो पाया कि वह व्यक्ति बेहोशी की हालत में था। पुलिस टीम ने मानवता का परिचय देते हुए शीघ्र मौके से उपचार हेतु राजकीय एलोपैथिक चिकित्सालय गुप्तकाशी पहुंचाकर वृद्ध व्यक्ति का उपचार कराया गया। होश में आने पर वृद्ध व्यक्ति ने अपना नाम पुरुषोत्तम पुत्र टेकचंद निवासी इंदिरा कॉलोनी थाना एक नंबर डिवीजन गली चौक पठान कोट पंजाब बताया, जो कि श्री केदारनाथ से यात्रा करने के उपरान्त वापस जा रहे थे, रास्ता भटकने के कारण उक्त वृद्ध व्यक्ति जमलोक गुप्तकाशी की तरफ चला गया थ। सीनियर सिटीजन को अस्पताल से थाने में लाया गया एवं रात्रि विश्राम करवाया गया उनकी इच्छा अनुसार खाने की व्यवस्था एवं सोने की व्यवस्था कराई गयी।
इनके परिवारजनों के मोबाइल नम्बर पर सम्पर्क किया गया। आज 4 जून  को उनके भतीजे अमित के सुपुर्द में सुरक्षित दिया गया परिवार जनों द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के इस मानवतापूर्ण कार्य की सराहना कर आभार प्रकट किया गया।
इस मानवता का कार्य करने में निम्न पुलिस बल सम्मिलित रहा –
1- उपनिरीक्षक राखी बिष्ट
2- मुख्य आरक्षी सोहन राणा
3- फायरमैन प्रवीण सिंह
4- पीआरडी मनोज

जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस का ऑपरेशन मुस्कान यात्रा पर आये श्रद्धालुओं के चेहरे पर मुस्कराहट लाने का कार्य कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!