उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

परिवार से बिछड़ चुकी महिला को गुप्तकाशी पुलिस बनी देवदूत , परिजनों के किया सुपुर्द

अपने परिवार से बिछड़ चुकी महिला को थाना गुप्तकाशी पुलिस ने उसके परिजनों से मिलवाया

रुद्रप्रयाग।श्री केदारनाथ धाम यात्रा में जनपद पुलिस पूरी शिद्धत के साथ तीर्थ यात्रियों की सहायता में जुटी हुई है। केदारनाथ धाम यात्रा में दिन प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होने लगा है। ऐसे में कई बार यात्रा पर आये श्रद्धालु अपने परिजनों से बिछड़ जा रहे हैं, ऐसे लोगों के लिए पुलिस मददगार साबित हो रही है। इसी प्रकार की मदद हेतु जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” चलाया हुआ है। दिनांक 29 अप्रैल की रात्रि में एक महिला गौरीकुण्ड में अपने परिजनों से बिछड़ गयी थी, गौरीकुण्ड पुलिस के स्तर से यह सूचना नीचे के थाना चौकियों को भिजवायी गयी, क्योंकि इन यात्रियों को दर्शन करने के उपरान्त अपने गन्तव्य पर जाना था। थाना गुप्तकाशी पुलिस ने इस सम्बन्ध में अपने थाना स्तर पर भी ढूंढ खोज की गयी। पुलिस के अथक प्रयासों से अपने परिजनों से बिछड़ी महिला उर्मिला देवी पत्नी सरयू प्रसाद यादव निवासी मोतीलाल नगर गोरा गांव नियर इंद्रप्रस्थ बिल्डिंग मुंबई को आज प्रातःकाल उनके परिजनों से मिलवाया गया। यात्रियों के ग्रुप द्वारा पुलिस द्वारा की गयी इस मदद की सराहना कर आभार प्रकट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!