उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ मन्दिर परिसर में पेटीएम क्यूआर कोड, बीकेटीसी ने दी पुलिस में तहरीर बोली क्यूआर कोड हमारे नहीं…

केदारनाथ मन्दिर परिसर में पेटीएम क्यूआर कोड, बीकेटीसी ने दी पुलिस में तहरीर बोली QR CODE हमारे नहीं

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ व श्री बदरीनाथ में मंदिरों में विभिन्न स्थानों पर क्यू आर कोड के माध्यम से दान वाले बोर्ड श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) की ओर से नहीं लगाए गए थे। बीकेटीसी द्वारा रविवार को इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर इसकी जांच की मांग की गई है।
बता दे कि, केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर मंदिर परिसर के बाहर QR CODE लगे थे जिसमे डिजिटली पैसे दान करने की बात कही गई। बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने बताया कि दोनों धामों में कपाट खुलने के दिन ये बोर्ड लगाए गए थे। बीकेटीसी के अधिकारियों के संज्ञान में आने पर उसी दिन बोर्ड उतार दिए गए थे। बीकेटीसी अधिकारियों ने पहले अपने स्तर से इस मामले की छानबीन की। इसके पश्चात रविवार को केदारनाथ के मंदिर अधिकारी द्वारा केदारनाथ पुलिस चौकी और बदरीनाथ में प्रभारी आधिकारी की ओर से कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने यह भी बताया कि बीकेटीसी द्वारा वर्तमान में अपने कामकाज में पेटीएम का प्रयोग नहीं किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!