उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

एसआईएस इंडिया लि.के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार शिविर का होगा आयोजन

एसआईएस इंडिया लि.के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार शिविर का होगा आयोजन,

रुद्रप्रयाग। जनपद के सभी विकास खंड मुख्यालयों में एसआईएस इंडिया लि. के तत्वाधान में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने अवगत कराया कि एसआईएस इंडिया लि. भारत की बहुराष्ट्रीय कंपनी है, जो सुरक्षा प्रदान करने का कार्य पूरे भारत व विदेशों में कर रही है। इस शिविर में सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर व सुरक्षा अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी। शिविर का आयोजन विकास खंड मुख्यालयों पर तिथिवार आयोजित शिविर के पूर्ण विवरण के अनुसार निधारित की गई है जिसमें 20 व 21 अप्रैल, 2023 को उखीमठ ब्लॉक, 22 और 24 अप्रैल को जखोली ब्लॉक 25, 26 व 27 अप्रैल, 2023 को अगस्त्यमुनि ब्लॉक में शिविर के आयोजन की तिथि निर्धारित की गई है। साथ ही किसी ब्लॉक के अभ्यर्थी किसी भी ब्लॉक में भर्ती देख सकते हैं। भर्ती अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पद के लिए शारीरिक माप दंड जिसमें लंबाई 168 से.मी., सीना 80-85 से.मी. तथा उम्र 21 से 36 के बीच, वजन 56 से ज्यादा 90 से कम, योग्यता हाईस्कूल उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके अलावा सुरक्षा सुपरवाइजर के लिए 12वीं पास एवं सुरक्षा अधिकारी के लिए ग्रेजुएशन होना जरूरी है।
उन्होंने इच्छुक बेरोजगार युवकों से कहा कि उक्त निर्धारित तिथियों में अपनी सुविधानुसार संबंधित ब्लाकों में निर्धारित शिविर में भर्ती हेतु प्रतिभाग कर सकते हैं जिसमें तिथिवार और जगह निर्धारित कर दिया गया है। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों का पंजीकरण करने के लिए 350 रुपए जमा करना होगा व सुरक्षा अधिकारी के लिए 500 रुपए जमा करना होगा। पंजीकृत चयनियत अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अथवा ट्रेनिंग के लिए एसआईएस ट्रेनिंग सेंटर देहरादून भेजा जाएगा, जहाँ प्रत्येक चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें तैनाती स्थलों पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती दी जाएगी जहाँ नौकरी के दौरान पीएफ, ईएसआई, बोनस, ग्रेच्युटी, इंश्योरेंस, पेंशन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अलावा 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी, सलाना वेतनवृद्धि, समय समय पर पदोन्नति एवं राज्य सरकार के न्यूनतम वेतन अधिनियम के तहत वेतन का भुगतान किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए संस्था की अधिकृत वेबसाइट http://www.ssciindia.com/ को देखा जा सकता है या दूरभाष नंबर 7905086105 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!