उत्तराखंडखास खबरेंफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

 भैरव ग्लेशियर के समीप हिमखण्ड आने से केदारनाथ यात्रा मार्ग आवागमन हेतु हुआ अवरूद्ध

भैरव ग्लेशियर के समीप ग्लेशियर व हिमखण्ड आने से केदारनाथ यात्रा मार्ग आवागमन हेतु हुआ अवरूद्ध

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। जिसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में संबंधित विभाग यात्रा व्यवस्थाओं के लिए अपनी तैयारियो में तत्परता लगे हुए हैं। किन्तु केदारनाथ धाम में विगत दिनों से मौसम खराब होने से हो रही बारिश व भारी वर्फबारी होने के कारण किए जा रहे निर्माण कार्यों एवं व्यवस्थाओं को दुरस्त करने में व्यवधान हो रहा है । इसके बावजूद श्रमिकों द्वारा विषम कठिन परिस्थितियों में भी भारी वर्फबारी में कार्य किया जा रहा है।
अवर अभियंता डीडीएमए सुरेंद्र सिंह रावत ने अवगत कराया कि केदारनाथ धाम में विगत दिनों से हो रही बारिश एवं भारी बर्फबारी के कारण भैरव ग्लेशियर के समीप ग्लेशियर व हिमखण्ड आने के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग आवागमन हेतु अवरूद्ध हो गया है। उन्होंने अवगत कराया कि बर्फबारी के रूकने पर श्रमिको द्बारा अवरूद्ध मार्ग से बर्फ हटाने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!