उत्तराखंडफटाफट ख़बरेंरुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा में रुद्रप्रयाग पुलिस की अनूठी पहल पांच भाषाओं में लिखे यात्रा जानकारी सन्देश

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर  पुलिस अधीक्षक डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे ने जनपद के मीडिया बन्धुओं से प्रेस वार्ता करते हुए इस बार की केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत किये गये पुलिस प्रबन्धन के बारे में अवगत किया
• पुलिस विभाग के स्तर से यात्रा व्यवस्था में लगे अन्य स्टेकहोल्डर्स व विभागों जैसे सभी क्षेत्र के स्थानीय व्यापार मण्डल, टैक्सी यूनियन, घोड़ा खच्चर व डण्डी-कण्डी संचालक, स्थानीय जिला प्रशासन, नगर पालिका, जिला पंचायत, पशु पालन विभाग, पी0डब्ल्यू0डी0, लो0नि0वि0 सहित अन्य विभागों के साथ समय-समय पर गोष्ठी आयोजित की गयी हैं।
• जनपद में नियुक्त पुलिस बल की नियुक्ति श्री केदारनाथ धाम सहित पैदल मार्गों पर व्यवस्थित चौकियों में कर दी गयी है, नियुक्त पुलिस बल की बीते कल में ब्रीफिंग कर आज उनके गन्तव्य के लिए रवाना कर दिया गया है।
• इस बार की यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु नियुक्त किये जाने वाले पुलिस बल की ड्यूटियों को 03 सुपर जोन, 07 जोन व 27 सेक्टर में विभाजित किया गया है। जनपद में सुदृढ़ यातायात प्लान तैयार करते हुए यातायात के 02 सुपर जोन, 3 जोन व 11 सेक्टर में विभाजित किया गया है।
• पुलिस कार्मिकों को नियुक्त करने से पहले सभी पुलिस, होमगार्ड, पीआरडी जवानों को मानव व्यवहार, आपदा प्रबन्धन व रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार व यातायात संचालन सम्बन्धी प्रशिक्षण प्रदान कराया गया है।
• साइबर फ्रॉड से सम्बन्धित शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही हेतु इस बार साइबर से सम्बन्धित आवश्यक सहयोग हेतु जनपद मुख्यालय के अतिरिक्त एक टीम गुप्तकाशी-फाटा क्षेत्रान्तर्गत नियुक्त की जा रही है।
• धाम एवं सार्वजनिक स्थानों की मर्यादा बनाये रखने हेतु ऑपरेशन मर्यादा अभियान चलाया जायेगा, नशे का करोबार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।
• इस बार पुलिस के स्तर से नवीन पहल प्रारम्भ की गयी है, कुल 05 भाषाओं (हिन्दी, अंगेजी, मराठी, गुजराती, तमिल) में यात्रियों को जानकारी दिये जाने सम्बन्धी होर्डिंग्स जनपद सीमा से सम्पूर्ण यात्रा मार्ग सहित श्री केदारनाथ धाम में स्थापित किये जा रहे हैं।
• जनपद के अतिरिक्त बाहरी जिलों से जो भी अतिरिक्त पुलिस बल प्राप्त होना है, वह 22 तारीख तक प्राप्त हो जायेगा, उनकी भी ब्रीफिंग कर यात्रा मार्ग में तैनात किया जायेगा।
• हमारे जनपद का सारा फोर्स मोटिवेटेड है और सभी को अच्छी ड्यूटी हेतु शुभकामनायें प्रेषित की गयी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!