छात्र-छात्राओं व ग्रामवासियों को चौकी प्रभारी फाटा द्वारा किया गया जागरुक
रुद्रप्रयाग/फाटा। जनपद में यातयात सुरक्षा एवं साइबर अपराध से बचाव के प्रति चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को फाटा चौकी प्रभारी फाटा उपनिरीक्षक विजय शैलानी द्वारा जू हा विद्यालय मैखण्डा में शिक्षकों, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रकार उनसे बचने के उपाय उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौराशक्ति मॉड्यूल, यातायात नियमों के तहत वाहन चलाते समय आवश्यक सावधानियां बरतने व ऑपरेशन कामधेनु व ऑॅपरेशन मुक्ति से सम्बन्धित जानकारी दी गयी। साथ ही 18 साल से कम उम्र के छात्रों को दुपहिया वाहन न चलाने के लिए कहा गया।
तदोपरान्त उनके द्वारा डोलिया देवी मन्दिर परिसर में ग्राम खाट के ग्रामीणों को यातायात के नियमों का पालन करने सहित साइबर अपराध से बचने व पुलिस एप को डाऊनलोड करने के प्रति जागरुक किया गया।
Back to top button
error: Content is protected !!