शादी में फायरिंग से मचा मातम, शादी में चाचा की फायरिंग से भतीजे की मौत
रुड़की। रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र के एक गांव में शादी की खुशिया पल भर में मातम में बदल गई।
बता दें कि, शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान हर्ष फायरिंग करने से एक किशोर को गोली लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक किशोर का चाचा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
घटना मंगलवार देर रात बुग्गावाला क्षेत्र के डांडियों की है। एक परिवार में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। समारोह में डीजे पर बच्चे और अन्य लोग डांस कर रहे थे। इस बीच एक व्यक्ति ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। फायरिंग में परमजीत सिंह पुत्र नीटू सिंह उम्र 14 को गोली लग गई। गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि मामले में गोली चलाने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
Back to top button
error: Content is protected !!