उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का विकास भवन सभागार में हुआ शुभारंभ

सभी पंचायत सदस्यों एवं विभागीय कार्मिकों की सहभागिता से जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना  प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य।

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत सदस्यों एवं जिला स्तरीय रेखीय विभाग के कार्मिकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम विकास भवन सभागार में विधिवत रूप से प्रारंभ आज से प्रारम्भ हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुमन्त तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुख्य प्रशिक्षक डॉ सुभाष चन्द्र पुरोहित ने बताया कि सतत विकास लक्ष्यों को हासिल करने के लिए जिला स्तर पर जिला पंचायत विकास योजना निर्माण हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है। सभी पंचायत सदस्यों एवं विभागीय कार्मिकों की सहभागिता से जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का वातावरण निर्माण प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य है।
मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि पंचायतीराज विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से विकास को एक नई दिशा प्रदान होती है। पंचायत प्रतिनिधियों के साथ-साथ विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में भी इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम सफल सिद्ध होते हैं।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री सुमन्त तिवारी ने कहा कि सभी जन प्रतिनिधियों को सरकार द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों से अनुभव प्राप्त कर अपने कार्यक्षेत्रों में धरातल पर उतारने का प्रयास करना चाहिए एवं सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सहयोग करना चाहिए। प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों को ग्राम्य विकास विभाग की योजनाओं पर प्रशिक्षक भरत सिंह बिष्ट ने, महिला एवं बाल विकास की योजनाओं पर डॉ डी. एस. पुंडीर जी ने एवं चिकित्सा स्वास्थ्य पर्यावरण संरक्षण एवं वन विभाग की योजनाओं पर सतेंद्र भंडारी एवं परिवार कल्याण विभाग की योजनाओं पर डॉ किरण पुरोहित जयदीप ने विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सविता भंडारी, शीला रावत, एस. डी. ओ. वन विभाग आर एस रावत जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी डॉ एस जुगराण सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!